श्रीलंका में साइबर धोखाधड़ी के आरोप में 130 से अधिक विदेशी नागरिक गिरफ्तार
श्रीलंका में साइबर धोखाधड़ी के आरोप में 130 से अधिक विदेशी नागरिक गिरफ्तार
कोलंबो, तीन मई (भाषा) श्रीलंका में पिछले दो दिनों में कथित साइबर अपराध को लेकर 130 से अधिक विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने श्रीलंका में सक्रिय सीमापार ऑनलाइन धोखाधड़ी नेटवर्क पर व्यापक कार्रवाई के तहत ये गिरफ्तारियां की हैं।
उसने यहां उपनगरीय क्षेत्र थलंगामा में शनिवार को 37 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया।
रविवार को एक अन्य छापेमारी में यहां उपनगरीय क्षेत्र राजगिरिया में 100 से अधिक लोग गिरफ्तार किये गये थे।
ये लोग चीन, वियतनाम, मलेशिया, मेडागास्कर, फिलीपिन, थाईलैंड एवं कंबोडिया समेत विभिन्न देशों के नागरिक हैं।
भाषा
राजकुमार रंजन
रंजन

Facebook


