श्रीलंका ने 45 ईरानी नाविकों के शव दूतावास को सौंपे

श्रीलंका ने 45 ईरानी नाविकों के शव दूतावास को सौंपे

श्रीलंका ने 45 ईरानी नाविकों के शव दूतावास को सौंपे
Modified Date: March 13, 2026 / 03:19 pm IST
Published Date: March 13, 2026 3:19 pm IST

कोलंबो, 13 मार्च (भाषा) श्रीलंका ने इस द्वीप देश के तट पर एक ईरानी युद्धपोत पर हुए हमले में मारे गए 45 नाविकों के शव शुक्रवार को ईरान के दूतावास को सौंप दिए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुख्य मजिस्ट्रेट समीरा डोडंगोडा ने गाले बंदरगाह पुलिस के अनुरोध के बाद 11 मार्च को करापितिया स्थित राष्ट्रीय अस्पताल के निदेशक को यह आदेश दिया।

पिछले बुधवार को श्रीलंका ने कहा था कि उसने अमेरिकी पनडुब्बी हमले में द्वीप के दक्षिणी तट पर गाले के पास डूबे ईरानी पोत ‘आईआरआईएस देना’ से 84 शव बरामद किए हैं।

यह पोत भारत के विशाखापत्तनम से ईरान लौट रहा था, जहां उसने नौसेना बेड़े की समीक्षा अभ्यास में भाग लिया था।

रक्षा मंत्रालय के सचिव संपथ तियाकोंथा ने पत्रकारों को बताया कि 45 शवों को शुक्रवार को मट्टाला स्थित दक्षिणी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ईरान वापस भेजा जाएगा।

पिछले बृहस्तिवार को अमेरिकी हमले में बचे 32 लोगों तथा शवों को अस्पताल लाया गया था।

श्रीलंका सरकार ने पहले कहा था कि वह शवों को तब तक अपने पास रखेगा जब तक स्थिति में सुधार नहीं हो जाता ताकि उन्हें वापस स्वदेश भेजा जा सके।

अस्पताल के मुर्दाघर की क्षमता अपर्याप्त होने के कारण शवों को अस्थायी रूप से रेफ्रिजरेटर में रखा जा रहा था।

वहीं 32 जीवित बचे नाविकों को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उन्हें पास के कोग्गला में श्रीलंकाई एयरबेस भेज दिया गया।

भाषा शोभना नरेश

नरेश


लेखक के बारे में