श्रीलंका ने चीनी जहाज को हंबनटोटा बंदरगाह छोड़ने का आदेश दिया
श्रीलंका ने चीनी जहाज को हंबनटोटा बंदरगाह छोड़ने का आदेश दिया
कोलंबो, 21 अप्रैल (भाषा) श्रीलंका ने चीन के एक जहाज पर रेडियोसक्रिय पदार्थ पाए जाने के बाद उसे हंबनटोटा बंदरगाह छोड़ने के लिए कहा है। यह जानकारी बुधवार को अधिकारियों ने दी।
श्रीलंका नाभिकीय ऊर्जा प्राधिकरण (एसएलएईए) के शीर्ष अधिकारी अनिल रणजीत ने कहा कि जहाज रोटरडम बंदरगाह से चीन जा रहा था, तभी उसमें तकनीकी खामियां आ गईं और वह हंबनटोटा बंदरगाह पर पहुंच गया।
एसएलएईए ने कहा कि बंदरगाह पर लंगर डालने के समय पोत ने रेडियोसक्रिय माल लदे होने की जानकारी नहीं दी।
यह पोत चाइना मर्चेंट्स पोर्ट होल्डिंग कंपनी का है।
रणजीत ने कहा कि यह वाणिज्यिक पोत था जिस पर रेडियोसक्रिय पदार्थ लदा हुआ था। उन्होंने कहा कि यह पदार्थ परमाण ऊर्जा संयंत्रों में ईंधन का काम करता है।
भाषा नीरज नीरज माधव
माधव

Facebook


