बुर्का बैन पर बवाल, पाकिस्तान ने श्रीलंका से कहा- दुनियाभर के मुसलमानों की भावनाएं आहत होंगी

बुर्का बैन पर बवाल, पाकिस्तान ने श्रीलंका से कहा- दुनियाभर के मुसलमानों की भावनाएं आहत होंगी

बुर्का बैन पर बवाल, पाकिस्तान ने श्रीलंका से कहा- दुनियाभर के मुसलमानों की भावनाएं आहत होंगी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: March 15, 2021 6:44 pm IST

कोलंबो, (भाषा) पाकिस्तान के राजदूत ने श्रीलंका में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने की श्रीलंका सरकार की योजना की सोमवार को आलोचना करते हुए कहा कि सुरक्षा के नाम पर इस तरह के ‘विभाजनकारी कदम’ न केवल मुसलमानों की भावनाओं को आहत करेंगे, बल्कि द्वीप राष्ट्र में अल्पसंख्यकों के मौलिक मानवाधिकारों के बारे में व्यापक आशंकाओं को भी मजबूत करेंगे।

Read More News: कोरोना संक्रमण के बीच मोदी कैबिनेट की अहम बैठक, लिया जा सकता है बड़ा फैसला

श्रीलंका में पाकिस्तान के उच्चायुक्त साद खट्टक की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब तीन दिन पहले श्रीलंका के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री सरत वीरासेखरा ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए कैबिनेट मंत्रियों से बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की मंजूरी देने की मांग के लिए शुक्रवार को एक पत्र पर हस्ताक्षर किए।

Read More News: रिजर्वेशन पर पेंच…निकाय चुनाव पर सस्पेंस! विपक्ष का आरोप- जानबूझकर चुनाव टाल रही है सरकार

बुर्का और चेहरा ढकने वाले अन्य कपड़े पर प्रतिबंध लगाने के श्रीलंका के प्रस्ताव पर एक समाचार रिपोर्ट को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए, खट्टक ने कहा, ‘नकाब पर प्रतिबंध की योजना सामान्य श्रीलंकाई मुसलमानों और दुनियाभर के मुसलमानों की भावनाओं को चोट पहुंचाने के रूप में काम करेगी।’

Read More News: ने बांग्लादेश लेजेंड्स को दी करारी शिकस्त, 10 विकेट से जीता मैच

 


लेखक के बारे में