Uganda Road Accident News: यात्रियों से भरी टैक्सी और ट्रक के बीच हुई टक्कर, एक दर्जन से ज्यादा लोगों की हुई मौत, घायलों का इलाज जारी
Uganda Road Accident News: युगांडा में यात्रियों को ले जा रही एक टैक्सी और रेत से लदे ट्रक के बीच टक्कर में 14 लोगों की मौत हो गई।
Uganda Road Accident News/Photo Creadit: IBC24 File
- युगांडा में यात्रियों को ले जा रही एक टैक्सी और रेत से लदे ट्रक के बीच टक्कर हुई।
- इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है।
- हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Uganda Road Accident News: नई दिल्ली: युगांडा में यात्रियों को ले जा रही एक टैक्सी और रेत से लदे ट्रक के बीच टक्कर में 14 लोगों की मौत हो गई। पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह हादसा सोमवार रात कलुंगु जिले के कामुंगा ट्रेडिंग सेंटर इलाके में एक राजमार्ग पर हुआ। पूर्वी अफ्रीकी देश के प्राधिकारियों ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।
कैसे हुआ भीषण सड़क हादसा?
पुलिस ने एक बयान में बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात उत्तरी शहर गुलु जाने वाले राजमार्ग पर एक व्यापारिक केंद्र पर हुई। (Uganda Road Accident News) पुलिस के बताया, ” शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस चालक वाहन को तेज रफ्तार से चला रहा था और अचानक सड़क पर आए एक राहगीर को बचाने की कोशिश में वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस की सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ंत हो गई।”
पहले भी हो चुके हैं भीषण हादसे
Uganda Road Accident News: सड़क दुर्घटनाएं पूरे अफ्रीका में एक बड़ी समस्या हैं और युगांडा में आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इन हादसों के लिए अक्सर वाहनों के खराब रखरखाव, बेकाबू रफ्तार और सड़कों की बदहाल स्थिति को जिम्मेदार ठहराया जाता है। इससे पहले जुलाई में पूर्वी युगांडा में छात्रों को ले जा रही एक प्राथमिक विद्यालय की बस सड़क से फिसलकर पलट गई थी, जिसमें कम से कम 20 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हो गई थी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Abhishek Mishra Car Accident: सड़क हादसे का शिकार हुए AAP के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई कार, मची अफरातफरी
- UP Assembly Monsoon Session: विधानसभा अध्यक्ष ने सपा विधायक सचिन यादव को भरे सदन में हड़काया, कहा- मैं आपकी सदस्यता रद्द करने के लिए…
- Mohan Yadav Cabinet ke Faisle: सीएम मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, किसानों और छात्रों के लिए कई बड़े ऐलान, पढ़िए सभी फैसले

Facebook


