श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 35 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Ads

श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 35 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

  •  
  • Publish Date - November 3, 2025 / 04:58 PM IST,
    Updated On - November 3, 2025 / 04:58 PM IST

कोलंबो, तीन नंबवर (भाषा) श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में कम से कम 35 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और पूरी रात चले अभियान के बाद सोमवार सुबह उनकी चार नौकाएं भी जब्त कर ली गईं।

नौसेना प्रवक्ता कमांडर बुद्धिका संपत ने कहा कि उत्तरी जाफना जिले के कांकेसंथुराई क्षेत्र के आसपास श्रीलंकाई जलक्षेत्र में यह गिरफ्तारियां की गईं।

नौसेना ने कहा कि अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए गए मछुआरों और जब्त किए गए उनके उपकरणों को अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्तर में स्थित मत्स्य निरीक्षणालय को सौंप दिया जाएगा।

नौसेना द्वारा एक महीने के भीतर यह दूसरी गिरफ्तारी है।

श्रीलंकाई नौसेना ने इससे पहले नौ अक्टूबर को उत्तरी श्रीलंका के तलाईमन्नार में द्वीपीय देश के जलक्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में 47 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी पांच नौका जब्त कर ली थीं।

भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में मछुआरों का मुद्दा विवादास्पद बना हुआ है। श्रीलंकाई नौसेना के जवान कभी-कभी पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी करते हैं और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने के कारण उनकी नौकाओं को जब्त कर लेते हैं।

भाषा यासिर नरेश

नरेश