(Stock Market Today/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Stock Market Today in India: सावन के पहले सोमवार 03 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market Today) की शुरुआत जोरदार रहने की उम्मीद है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की कोशिशें से वैश्विक निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इसी का असर आज घरेलू शेयर बाजार (Stock Market Today) पर भी दिख सकता है। गिफ्ट निफ्टी करीब 24,580 के स्तर पर कारोबार कर रहा था जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 200 अंक ऊपर था। इसे बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। हालांकि एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिली, लेकिन अमेरिकी बाजारों की मजबूती और गिफ्ट निफ्टी की तेजी भारतीय निवेशकों का उत्साह बढ़ा रही है।
पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को भी घरेलू शेयर बाजार (Stock Market Today) लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था। बीएसई सेंसेक्स 0.21% की तेजी के साथ 78,094 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 50 0.27% चढ़कर 24,383.60 अंक पर पहुंच गया। लगातार तीन दिनों की बढ़त से यह साफ है कि निवेशकों का भरोसा बाजार पर बना हुआ है। अब सभी की नजर सोमवार की ओपनिंग पर है जहां मजबूत शुरुआत की उम्मीद जताई जा रही है।
सोमवार को एशिया के ज्यादातर शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। जापान का निक्केई 225 और टॉपिक्स इंडेक्स में करीब 1.5% की कमजोरी रही। दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी तेज गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 भी लाल निशान में रहा। दूसरी ओर अमेरिकी शेयर बाजार ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन किया। डॉऊ जोन्स, एसएंडपी 500 और नैस्डैक तीनों प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजारों की यह मजबूती भारतीय बाजार के लिए सकारात्मक माना जा रहा है।
बाजार की नजर अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता पर भी बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पश्चिम एशिया के सहयोगी देशों के आग्रह के बाद बड़े सैन्य हमले की योजना फिलहाल टाल दी गई है और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश जारी है। इस खबर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड में शुरुआती कारोबार के दौरान तेज कमजोरी आई, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 81 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसल गया।
इस सप्ताह भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक भी बाजार के लिए अहम रहने वाली है। यह बैठक 3 अगस्त से शुरू होगी और 5 अगस्त को आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा नीतिगत फैसलों की घोषणा करेंगे। ज्यादातर अर्थशास्त्रियों का मानना है कि इस बार रेपो रेट 5.25% पर ही बरकरार रखा जा सकता है। ऐसे में निवेशकों की नजर आरबीआई के फैसले, वैश्विक संकेतों और गिफ्ट निफ्टी की चाल पर रहेगी। जो सोमवार को शेयर बाजार (Stock Market Today) की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें: