श्रीलंका पुलिस ने लिट्टे का प्रचार करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया
श्रीलंका पुलिस ने लिट्टे का प्रचार करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया
कोलंबो, पांच जून (भाषा) श्रीलंका पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि प्रतिबंधित संगठन ‘लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम’ (लिट्टे) का प्रचार करने के आरोप में 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने किलिनोच्ची के उदयनगर निवासी युवक के नाम का खुलासा नहीं किया है। पुलिस के अनुसार उसे चार दिन पहले गिरफ्तार किया गया। उस पर जाफना जिले के नवतकुली इलाके में 31 मई को आयोजित एक संगीत कार्यक्रम के दौरान लिट्टे के प्रचार गीत को प्रस्तुति का आरोप है।
संदिग्ध को बुधवार को मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जिसने उसे दो सप्ताह के लिए रिमांड पर सौंप दिया।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि जाफना संभागीय आपराधिक जांच ब्यूरो द्वारा की गई जांच में पता चला है कि संदिग्ध ने कार्यक्रम के दो गानों को संपादित किया और उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस तरह से अपलोड किया जिससे लिट्टे का महिमामंडन होता है।
लिट्टे श्रीलंका में प्रतिबंधित संगठन है और भारत सहित अधिकांश देशों में भी इस पर प्रतिबंध लागू हैं।
भाषा
शुभम पवनेश
पवनेश

Facebook


