‘आपूर्ति सुरक्षा व्यवस्था, परस्पर रक्षा खरीद समझौते भारत-अमेरिका रक्षा उद्योगों को साथ लाएंगे’

‘आपूर्ति सुरक्षा व्यवस्था, परस्पर रक्षा खरीद समझौते भारत-अमेरिका रक्षा उद्योगों को साथ लाएंगे’

‘आपूर्ति सुरक्षा व्यवस्था, परस्पर रक्षा खरीद समझौते भारत-अमेरिका रक्षा उद्योगों को साथ लाएंगे’
Modified Date: June 21, 2023 / 01:39 pm IST
Published Date: June 21, 2023 1:39 pm IST

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 21 जून (भाषा) भारत और अमेरिका दो क्रांतिकारी सौदों – आपूर्ति की सुरक्षा व्यवस्था (सोसा) और पारस्परिक रक्षा खरीद समझौता (आरडीपी) पर बातचीत शुरू करने के लिए तैयार हैं, और ऐसे में पेंटागन ने कहा है कि वार्ता पूरी होने के बाद दोनों देशों के रक्षा उद्योग एक साथ काम करेंगे।

आरडीपी के तहत भारतीय उद्यमी अमेरिकी रक्षा विभाग (डीओडी) के खरीद अनुबंध कर सकेंगे और अमेरिकी कारोबारी भारतीय रक्षा मंत्रालय (एमओडी) के खरीद अनुबंध कर सकेंगे, वहीं सोसा के तहत डीओडी अमेरिकी उपकरणों के लिए भारतीय ऑर्डर दे सकेगा।

संकट की उस स्थिति में यह विशेष रूप से मददगार होगा जब किसी देश को तत्काल जरूरत है, लेकिन अमेरिकी विक्रेताओं के सामने उनके ग्राहकों के बीच किसी को प्राथमिकता देने की चुनौती हो।

रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘दोनों समझौते दीर्घकालिक आपूर्ति श्रृंखला स्थिरता को बढ़ावा देंगे। इन पहल पर बातचीत में संभवत: वर्षों लग जाएंगे, लेकिन हम इस बातचीत को शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन की भारत की हालिया यात्रा के दौरान इन समझौतों की घोषणा की गयी थी। दोनों अमेरिका-भारत रक्षा औद्योगिक सहयोग के लिए नयी रूपरेखा का हिस्सा हैं।

भाषा

वैभव मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में