कीव के निकट लड़ाई के बीच यूक्रेन, रूस के बीच वार्ता जारी

कीव के निकट लड़ाई के बीच यूक्रेन, रूस के बीच वार्ता जारी

कीव के निकट लड़ाई के बीच यूक्रेन, रूस के बीच वार्ता जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: March 14, 2022 7:26 pm IST

ल्वीव, 14 मार्च (एपी) यूक्रेन और रूस के अधिकारियों के बीच चौथे दौर की उच्च स्तरीय वार्ता जारी है, जबकि रूसी सेना कीव और अन्य शहरों पर हमले कर रही है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति के सहयोगी मिखाइलो पोडोलीक ने वीडियो लिंक द्वारा दोनों पक्षों की बैठक की एक तस्वीर ट्वीट की।

पोडोलीक ने ट्विटर पर कहा, ‘‘बातचीत चल रही है। लेकिन हालात मुश्किल हैं।’’ इससे पहले, उन्होंने कहा कि वार्ताकार ‘‘शांति, युद्धविराम, सैनिकों की तत्काल वापसी और सुरक्षा गारंटी’’ पर चर्चा करेंगे।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार दोपहर पुष्टि की कि वार्ता का नया दौर शुरू हो गया है।

जेलेंस्की ने कहा, ‘‘हर कोई खबर का इंतजार कर रहा है। निश्चित रूप से हम शाम को जानकारी देंगे।’’

एपी देवेंद्र उमा

उमा


लेखक के बारे में