तमिलनाडु में जन्मे सुसाई जेसु कनाडा में बने आर्कबिशप

तमिलनाडु में जन्मे सुसाई जेसु कनाडा में बने आर्कबिशप

तमिलनाडु में जन्मे सुसाई जेसु कनाडा में बने आर्कबिशप
Modified Date: February 2, 2026 / 06:59 pm IST
Published Date: February 2, 2026 6:59 pm IST

ओटावा, दो फरवरी (एपी) तमिलनाडु के ग्रामीण इलाके में जन्में सुसाई जेसु को कनाडा के उत्तरी मैनिटोबा और सस्केचेवान इलाके का आर्कबिशप बनाया गया है।

उन्हें 26 जनवरी को इस पद पर नियुक्त किया गया और वह उत्तरी मैनिटोबा और सस्केचेवान में रहने वाले करीब 49 हजार कैथोलिक ईसाइयों का धार्मिक नेतृत्व करेंगे। इन लोगों में अधिकतर मूल निवासी हैं। उत्तरी मैनिटोबा और सस्केचेवान का आकार अमेरिका के टेक्सास से भी बड़ा है।

पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ-साथ क्री, डेने, अंग्रेजी, फ्रेंच, ओजी-क्री और उनकी मातृभाषा तमिल के असामान्य संयोजन में गाए गए गीतों और प्रार्थनाओं के बीच उन्हें कीवातिन-ले पास का आर्कबिशप नियुक्त किया गया।

जेसु पहले भारतीय मूल के बिशप हैं जो उत्तरी अमेरिका के एक ऐसे धर्मप्रांत की देखरेख कर रहे हैं जहां पर भारतीय प्रवासी समुदाय की प्रभावी आबादी नहीं है।

जेसु ने 2022 में कनाडा के दौरे के दौरान पोप फ्रांसिस की मेजबानी की थी।

एपी धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में