तेहरान ने नवीनतम युद्धविराम प्रस्ताव खारिज किया, युद्ध का स्थायी अंत चाहता है: ईरान के सरकारी मीडिया
तेहरान ने नवीनतम युद्धविराम प्रस्ताव खारिज किया, युद्ध का स्थायी अंत चाहता है: ईरान के सरकारी मीडिया
तेहरान, छह अप्रैल (एपी) ईरान ने नवीनतम युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और कहा कि वह युद्ध का स्थायी अंत चाहता है। यह जानकारी ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने दी।
यह खबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तेहरान को होर्मुज जलडमरुमध्य खोलने के लिए ईरान को दी गई समयसीमा नजदीक आने से ठीक पहले आयी है। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि वह या तो निर्धारित समयसीमा के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य खोले या बिजली संयंत्रों और पुलों पर हमले का सामना करने के लिए तैयार रहे।
समाचार एजेंसी ने बताया कि ईरान ने पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका को अपना जवाब दे दिया है।
काहिरा स्थित ईरानी राजनयिक मिशन के प्रमुख मोजतबा फरदौसी पोर ने सोमवार को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया, “हम केवल युद्धविराम स्वीकार नहीं करेंगे। हम युद्ध की समाप्ति तभी स्वीकार करेंगे जब हमें यह गारंटी दी जाए कि हम पर दोबारा हमला नहीं किया जाएगा।”
फरदौसी पोर ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरानी और ओमानी अधिकारी जहाजरानी के इस महत्वपूर्ण मार्ग के प्रशासन हेतु एक तंत्र विकसित करने पर काम कर रहे हैं।
एपी अमित माधव
माधव

Facebook


