मिस्र की मस्जिद में आतंकी हमला, 200 की मौत
मिस्र की मस्जिद में आतंकी हमला, 200 की मौत
मिस्र के अशांत उत्तरी सिनाई इलाके में नमाज के दौरान हुए एक हादसे में लगभग 200 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी अभी तक सामने आई है। बताया जा रहा है कि अलआरिश शहर के अल रौदा मस्जिद के समीप यह बम रखा गया था जो नमाज के दौरान फटा।
Death toll in Egypt mosque attack rises to 200, reports AFP news agency quoting state TV.
— ANI (@ANI) November 24, 2017
वहां से स्थानीय समाचार चैनलों को सूत्रों के हवाले से पता चला है कि चार वाहनों में सवार बंदूकधारियों ने मौके से भागने वाले लोगों पर गोलियां बरसाई। वहीं इतनी बड़ी घटना के बाद वहां से राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सीसी ने देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली।

Facebook


