ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है: नेतन्याहू
ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है: नेतन्याहू
(हरेन्द्र मिश्रा)
यरुशलम, 11 अप्रैल (भाषा) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ लड़ाई में “ऐतिहासिक उपलब्धियां” हासिल करने का दावा करते हुए शनिवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि “अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है,” और इजराइल ने ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को नाकाम कर दिया है।
नेतन्याहू ने हिब्रू भाषा में जारी वीडियो में कहा, “ईरान के खिलाफ अभियान खत्म नहीं हुआ है, हमें अभी और काम करना है। लेकिन अब भी यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि हमने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।”
उन्होंने कहा, “हमने यह अभियान इसलिए शुरू किया, क्योंकि ईरान परमाणु हथियार बनाने के बहुत करीब था और प्रतिदिन सैकड़ों मिसाइलें बनाने की क्षमता रखता था। ये दो बड़े खतरे थे, जिन्हें हमें अपने सिर से हटाना था।”
उन्होंने दावा किया, “खामेनेई मिसाइल उत्पादन और परमाणु कार्यक्रम को जमीन के बहुत अंदर इस तरह छिपाना चाहता था ताकि बी-2 विमान भी वहां तक न पहुंच पाएं। हम चुपचाप खड़े नहीं रह सकते थे।”
उन्होंने कहा कि ईरान में अब भी 400 किलोग्राम से अधिक संवर्धित यूरेनियम मौजूद है।
उन्होंने कहा कि इसे या तो कूटनीतिक प्रक्रिया के जरिये या बल प्रयोग के माध्यम से ईरान से हटाया जाएगा।
भाषा जोहेब सुरेश
सुरेश

Facebook


