समंदर किनारे पलभर में बदल गई दो युवकों की किस्मत, जहाज के कबाड़ में मिला 300 साल पुराना खजाना
समंदर किनारे पलभर में बदल गई दो युवकों की किस्मत, जहाज के कबाड़ में मिला 300 साल पुराना खजाना
अमेरिका। फ्लोरिडा में समंदर किनारे मिले कबाड़ ने दो युवकों की किस्मत बदल दी। युवकों को समंदर किनारे कबाड़ हो चुके जहाज में सैकड़ों साल पुरान खजाना हाथ लग गया।
पढ़ें- प्राइवेट पार्ट में मिले कंडोम में था करोड़ों का कोकीन, महिला का चाल…
इंडियन रिवर काउंटी में टर्टल ट्रेल बीच पर स्पेनिश सिक्कों का खजाना खोजा है। टीसी पाम डॉट कॉम के मुताबिक, कबाड़ से निकले 22 सिक्के 305 साल पुराने हैं, जिनकी कीमत 7,000 डॉलर यानी की 5,16,145 रुपये बताई जा रही है।
पढ़ें- भीड़ पर बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ चलाई गोलियां, 32 लोगों की मौत, 81…
मालूम हो कि 24 साल के खजाना ढूढ़ने के करियर में मार्टिनेज ने इससे पहले भी 6.5 मिलियन डॉलर की कीमत के सोने की खोज की है। वो दुनिया भर में ट्रेजर हंटर के नाम से भी जाने जाते हैं।
पढ़ें- अंतरिक्ष में NASA ने खोज निकाला बेशकीमती खजाना, बांटने पर हर आदमी को मिलेंगे …
जोना मार्टिनेज ने स्थानीय अखबार को बताया कि पहले टर्टल ट्रेल बीच केवल एक बीच के तौर पर ही जाना जाता था, लेकिन अब इसे खजाने वाला बीच कहा जाएगा।
पढ़ें- चीन में कोरोना से मौत का आंकड़ा 3000 के पार, ईटली में 100 अमेरिका म…
ऐसा माना जाता है कि 31 जुलाई 1715 को 12 स्पेनिश जहाज खजाने के साथ स्पेन के लिए रवाना हुए थे, लेकिन फ्लोरिडा के तट से कुछ ही दूर तूफान आने से 11 जहाज डूब गए थे। आज भी जहाजों के खजाने का बड़ा हिस्सा समुद्र के नीचे दबा हुआ है।

Facebook


