दुबई, 15 अप्रैल (एपी) अमेरिका द्वारा ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी किए जाने के बाद कच्चे तेल का पहला टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरा।
वैश्विक ‘शिपिंग ट्रैकिंग मॉनिटर’ के अनुसार, अमेरिकी नाकाबंदी के बाद होर्मुज से गुजरे इस पहले जहाज पर माल्टा का ध्वज लगा है।
‘वीएलसीसी एजियोस फैनूरियोस आई’ नामक इस जहाज के बृहस्पतिवार को इराक के बसरा पहुंचने की उम्मीद है, जहां के बंदरगाह अमेरिकी नाकाबंदी के अंतर्गत नहीं हैं।
‘मरीन ट्रैफिक’ ने कहा कि ओमान की खाड़ी में लगभग दो दिन तक लंगर डालने के बाद जहाज ने दोबारा पारगमन का प्रयास किया।
एपी नेत्रपाल खारी
खारी