होटल के कमरों में छिपाकर रखा था कैमरा, कपल्स के अंतरंग पल को लाइव स्ट्रीम कर बेचा जाता था वेबसाइट में

होटल के कमरों में छिपाकर रखा था कैमरा, कपल्स के अंतरंग पल को लाइव स्ट्रीम कर बेचा जाता था वेबसाइट में

होटल के कमरों में छिपाकर रखा था कैमरा, कपल्स के अंतरंग पल को लाइव स्ट्रीम कर बेचा जाता था वेबसाइट में
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: March 23, 2019 5:53 am IST

सियोल। साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में एक ऐसा मामला सामने आया है। जब वहां रहने वाले लगभग 800 कपल्स के अंतरंग पलों को होटल ने लाइवस्ट्रीमिंग कर वेबसाइड को बेच दिया।

बताया जा रहा है कि सियोल के एक मोटल  में 30 होटलों के 42 कमरों में कैमरे को छिपाकर रखा गया और कपल्स के निजी पलों को कैद किया गया है। छापामार कार्रवाई में होटलों के कमरों में लगे हेयरड्रायर होल्डर, वॉल सॉकेट और डिजिटल टीवी बॉक्स में पहले कैमरे को अच्छे से फिट कर दिया गया और फिर अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें बेचा गया।

पुलिस को जाँच में यह भी बात सामने आई है कि मोल्का नाम के ग्रुप के लोग चोरी छुपे हर जगह महिलाओं के निजी पलों की तस्वीरें कैद कर रहे हैं और उन्हें इंटरनेट पर वायरल कर रहे हैं। ऐसे लोग महिला शौचायलों, गर्ल्स स्कूल के टॉयलेट्स जैसे अन्य स्थानों पर जासूसी कैमरा लगाते हैं और फिर महिलाओं की वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट पर वायरल कर देते हैं।

खबरों के मुताबिक, जिस वेबसाइट से इन वीडियो को लाइव स्ट्रीम किया जाता था उसे करीब 4000 लोगों ने सब्सक्राइब कर रखा था। ऐसी लाइवस्ट्रीमिंग देखने वाले यूजर को 44 डॉलर यारी करीब 3000 रुपए महीने का चार्ज देना होता था। इतना ही नहीं कुछ विशेष ग्राहकों को एडिट करने के इस वीडियो को दोबारा देखने का भी ऑप्शन दिया जाता था।पुलिस ने बताया कि वेबसाइट के पास जो वीडियो मिले हैं उनसे बता चला है कि अब 800 कपल्स के वीडियो बनाए जा चुके हैं और उनकी लाइवस्ट्रीमिंग की जा सके।


लेखक के बारे में