गजब ठाठ हैं इस देश के राजा के! हर साल कुंवारी लड़की से करते हैं शादी, 60 फीसदी जनता गरीबी में कर रहे गुजारा

गजब ठाठ हैं इस देश के राजा के! हर साल कुंवारी लड़की से करते हैं शादी, 60 फीसदी जनता गरीबी में कर रहे गुजारा

गजब ठाठ हैं इस देश के राजा के! हर साल कुंवारी लड़की से करते हैं शादी, 60 फीसदी जनता गरीबी में कर रहे गुजारा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: April 9, 2021 3:07 pm IST

स्वाजीलैंड: राजा महाराजाओं की राजशाही जिंदगी के बारे में हम सबने सुना और पढ़ा है। हालांकि दुनिया के कई देशों में राजशाही प्रथा को खत्म कर दिया गया है, लेकिन कुछ देशों में अभी भी राजा महाराजाओं का दबदबा बरकरार है। आज हम आपको ऐसे ही एक राजा का किस्सा बताने जा रहे हैं, जो हर साल एक कुंवारी लड़की से शादी करता है। हैरान करने वाली बात है कि लड़कियों का चुनाव एक महोत्सव में मेला लगाकर किया जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं राजा की राजशाही जिंदगी के बारे में।

Read More: CM भूपेश बघेल ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र में किया ‘रोको अउ टोको’ अभियान का शुभारंभ, कोरोना के खिलाफ जानकारी देने घर-घर जाएंगे वालंटियर

दरअसल ये किस्सा है अफ्रीका महाद्वीप में दक्षिण अफ्रीका से सटे स्वाजीलैंड के राजा का। बताया गया कि 2018 में देश की आजादी के 50 साल पूरे होने पर यहां के राजा ने देश के नाम को बदलकर द किंगडम ऑफ इस्वातिनी रख दिया। इस देश को कुदरत ने बेहतरीन खूबसूरती से नवाजा है। इस देश को लोग रहस्यों का देश भी कहते हैं।

Read More: शराब में 600 करोड़ सेस वसूला गया, लेकिन नहीं किया जा रहा खर्च 1 रुपए, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का आरोप

बताया जाता है कि इस देश की महारानी की मां के गांव में हर साल अगस्त-सितंबर के माह में विशेष आयोजन किया जाता है। इस ​फेस्टिवल में 10 हजार से अधिक युवतियां शामिल होती है। इस फेस्टिवल में आई युवतियों को राजा के सामने पेश किया जाता है। नेशनल जियोग्राफिक में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन्हीं लड़कियों में से राजा अपनी नई रानी चुनते हैं।

Read More: तीनों मितानिन एक दिन बाद सही सलामत पहुंची अपने गांव, नक्सलियों के अगवा किए जाने की थी खबर

बता दें कि इस देश के राजा पर लंबे समय से ये आरोप लगते रहे हैं कि वे खुद राजशाही जिंदगी जी रहे हैं, जबकि यहां की आधी से अधिक आबादी गरीबी रेखा से नीचे गुजारा करती है। आपका ये जानकर हैरानी होगी कि यहां की 63 फीसदी आबादी गरीबी रेखा से नीचे हैं।

Read More: कोरोना की स्थिति को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने CS अमिताभ जैन से की मुलाकात, नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कही ये बात…

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"