रूस और ईरान के नेताओं ने अमेरिका की ईरान के साथ असफल वार्ता पर चर्चा की

रूस और ईरान के नेताओं ने अमेरिका की ईरान के साथ असफल वार्ता पर चर्चा की

रूस और ईरान के नेताओं ने अमेरिका की ईरान के साथ असफल वार्ता पर चर्चा की
Modified Date: April 12, 2026 / 10:14 pm IST
Published Date: April 12, 2026 10:14 pm IST

मॉस्को, 12 अप्रैल (एपी) रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने रविवार को फोन पर बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया के ताजा घटनाक्रमों पर चर्चा की।

क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि पेजेश्कियन ने पुतिन को पाकिस्तान में हुई अमेरिका-ईरान वार्ता की जानकारी दी और ‘‘तनाव घटाने के उद्देश्य से’’ मॉस्को द्वारा अपनाये गए रुख के लिए धन्यवाद दिया।

बयान में यह भी कहा गया कि पुतिन ने संकट का कूटनीतिक समाधान निकालने और ‘‘पश्चिम एशिया में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति स्थापित करने’’ में मदद करने के लिए अपनी तत्परता का भी उल्लेख किया।

एपी सुभाष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में