जॉर्जिया में एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी के बाद विश्वविद्यालय परिसर को बंद किया गया

जॉर्जिया में एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी के बाद विश्वविद्यालय परिसर को बंद किया गया

जॉर्जिया में एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी के बाद विश्वविद्यालय परिसर को बंद किया गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: December 7, 2020 3:01 am IST

केनेसॉ (अमेरिका), सात दिसंबर (एपी) जॉर्जिया में रविवार को एक मेक्सिकन रेस्टोरेंट में गोलीबारी की घटना के बाद उसके करीब स्थित एक विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों को कमरे के दरवाजे बंद करने और बत्तियां बुझाने को कहा गया।

केनेसॉ स्टेट यूनिवर्सिटी ने दोपहर करीब पौने तीन बजे मेरियटा परिसर में ‘सशस्त्र घुसपैठिए’ के बारे में सूचना भेजी। हालांकि एक घंटे बाद विश्वविद्यालय की ओर से सोशल मीडिया पर बताया गया कि संदिग्ध पकड़ा गया है।

मेरियटा पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति विश्वविद्यालय के निकट स्थित एल रेंचेरो रेस्टोरेंट में गोली चलाकर वहां से भाग निकला था। बाद में उस व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया।

हालांकि पुलिस ने हमलावर तथा गोलीबारी की घटना के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।

एपी

मानसी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में