पाकिस्तान की ओर से किए गए सीमा पार हमले में तीन लोगों की मौत: अफगानिस्तान

पाकिस्तान की ओर से किए गए सीमा पार हमले में तीन लोगों की मौत: अफगानिस्तान

पाकिस्तान की ओर से किए गए सीमा पार हमले में तीन लोगों की मौत: अफगानिस्तान
Modified Date: May 5, 2026 / 08:38 am IST
Published Date: May 5, 2026 8:38 am IST

काबुल, पांच (एपी) अफगानिस्तान ने कहा कि पाकिस्तान ने सोमवार को सीमा पार से उसके रिहायशी इलाकों में हमला किया जिसमें उसके कम से कम तीन नागरिक मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब शांति वार्ता के बावजूद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बना हुआ है।

अफगान सरकार के उप-प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि इन हमलों में अफगान के कुनार प्रांत में दो स्कूल, दो मस्जिद और एक स्वास्थ्य केंद्र भी क्षतिग्रस्त हो गए।

वहीं पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि फितरत के आरोप अफगान क्षेत्र से पाकिस्तान में हाल ही में हुई सीमा-पार गोलीबारी के बाद सामने आए हैं। मार्च और अप्रैल में हुए उन हमलों में उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में नौ महिलाओं और बच्चों की मौत हो गई।

पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने यह भी कहा कि बाजौर में हुए हमलों ने‘‘अफगान सरकार की शर्मनाक हरकत’’ को उजागर कर दिया है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कई माह से तनाव जारी है और दोनों ने एक दूसरे पर कई बार हमले भी किए हैं।

दरअसल पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान उस पर हमले करने वाले आंतकवादियों को पनाह देता है, विशेष रूप से पाकिस्तानी तालिबान को, जिसे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान या टीटीपी के नाम से जाना जाता है। हालांकि अफगानिस्तान इस आरोप का खंडन करता है।

टीटीपी अफगान तालिबान से अलग है, लेकिन उसका सहयोगी है। अफगान तालिबान ने 2021 में अमेरिकी नेतृत्व वाली सेनाओं की वापसी के बीच,देश की शासन व्यवस्था संभाली थी।

एपी खारी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में