पेशावर, पांच अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में हुए हथगोले के विस्फोट में एक महिला और एक बच्चे समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले के बहराम खेल इलाके में हुई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद के दौरान हथगोले में विस्फोट हुआ।
पुलिस ने बताया कि मृतकों और घायल तीनों बच्चों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। मामले की जांच जारी है। इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
भाषा मनीषा सिम्मी
सिम्मी