उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में तीन आतंकवादी मारे गए

Ads

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में तीन आतंकवादी मारे गए

  •  
  • Publish Date - March 22, 2026 / 10:30 PM IST,
    Updated On - March 22, 2026 / 10:30 PM IST

पेशावर, 22 मार्च (भाषा) उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में निर्माणाधीन पुलिस थाने पर हमला करने की कोशिश कर रहे प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को सरकार द्वारा फ़ितना अल ख्वारिज का नाम दिया गया है।

पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे, तभी फ़ितना अल ख्वारिज ने काम रोकने की मांग की। इसके परिणामस्वरूप उनकी पुलिस के साथ झड़प हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए।

आतंकवादियों ने कुछ मजदूरों और पुलिसकर्मियों का अपहरण भी कर लिया था। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि बातचीत के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

इस बीच, पुलिस ने बताया कि कुर्रम के पारा चमकानी इलाके में मोर्टार का गोला गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

भाषा

राखी नरेश

नरेश