बगदाद में अमेरिकी दूतावास को बनाया गया निशाना, दागे गए तीन रॉकेट

बगदाद में अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाकर तीन रॉकेट दागे गए: इराकी अधिकारी

बगदाद में अमेरिकी दूतावास को बनाया गया निशाना, दागे गए तीन रॉकेट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: January 14, 2022 1:36 am IST

बगदाद, (एपी) इराक के दो सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि बृहस्पतिवार को बगदाद के अति सुरक्षित क्षेत्र में अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाकर कम से कम तीन रॉकेट दागे गए।

यह भी पढ़ें:   12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश, इस राज्य के शिक्षा मंत्री ने वीडियो जारी कर दी जानकारी

अधिकारियों ने बताया कि इनमें से दो रॉकेट दूतावास के आसपास गिरे, जबकि एक अन्य रॉकेट नजदीकी आवासीय परिसर में स्थित एक स्कूल पर गिरा। इस साल की शुरुआत के बाद से इराक में अमेरिकी मौजूदगी को निशाना बनाकर सिलसिलेवार ड्रोन और रॉकेट हमले हुए हैं। अमेरिका के उस हमले की दूसरी बरसी के बाद ये हमले हुए हैं, जिनमें ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी और इराकी मिलिशिया कमांडर अबू महदी अल-मुहंदिस की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: 25 जनवरी तक जेल में बंद रहेंगे कालीचरण, कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक रिमांड

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हमले में कोई हताहत हुआ है या नहीं। इससे पहले, पिछले बृहस्पतिवार को इराक और सीरिया में अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाकर सिलसिलेवार हमले किये गए थे।

यह भी पढ़ें: राज्यपाल पर सवाल…छिड़ा नया विवाद! कितनी सहानुभूति बटोरेगी बीजेपी राज्यपाल के खिलाफ कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी पर?


लेखक के बारे में