नेपाल में कोरोना वायरस के कुल मामलों का आंकड़ा 1,55,233 पहुंचा

नेपाल में कोरोना वायरस के कुल मामलों का आंकड़ा 1,55,233 पहुंचा

नेपाल में कोरोना वायरस के कुल मामलों का आंकड़ा 1,55,233 पहुंचा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: October 24, 2020 2:21 pm IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडो, 24 अक्टूबर (भाषा) नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,225 नये मामले सामने आने से शनिवार को देश में इसके मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 1,55,233 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस अवधि में 13 और मरीजों की मौत होने के बाद देश में कोविड-19 से होने वाली मृतक संख्या बढ़कर 842 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि देश में फिलहाल 46,057 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 1,08,334 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं।

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में काठमांडो घाटी में संक्रमण के 1,110 नए मामले सामने आए।

भाषा शुभांशि माधव

माधव


लेखक के बारे में