ईरान समझौते को आगे बढ़ाने के संबंध में ‘ट्रंप अपने सहयोगियों के साथ कर रहे हैं बैठक

Ads

ईरान समझौते को आगे बढ़ाने के संबंध में ‘ट्रंप अपने सहयोगियों के साथ कर रहे हैं बैठक

  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 09:24 PM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 09:24 PM IST

वाशिंगटन, 29 मई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ युद्धविराम को बढ़ाने के समझौते पर आगे बढ़ने के संबंध में ‘‘अंतिम निर्णय’’ लेने के लिए व्हाइट हाउस में अपने सलाहकारों के साथ बैठक कर रहे हैं।

ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में हुई उच्च स्तरीय वार्ता की पुष्टि की।

‘एसोसिएटेड प्रेस’ और अन्य समाचार आउटलेट्स ने बृहस्पतिवार को अपनी खबर में बताया था कि अमेरिकी और ईरानी वार्ताकार एक अस्थायी समझौते पर सहमत हो गए हैं।

इस समझौते से ईरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम पर नयी वार्ता होने तक युद्धविराम को 60 दिनों के लिए बढ़ा दिया जाएगा।

एपी देवेंद्र माधव

माधव