love jihad/ image source: ibc24 file image
Bhopal Love Jihad Case: भोपाल। राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां लव जिहाद मामले की पीड़िता ने बड़े तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने VIP रोड से छलांग लगाई, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि Bhopal Love Jihad Case में अप्रैल 2025 में तलैया थाना क्षेत्र में FIR दर्ज की गई थी, जिसमें पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पीड़िता पर लगातार केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पक्ष की ओर से उसे लगातार धमकियां मिल रही थीं, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थी।
Bhopal Love Jihad Case ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सूत्रों के अनुसार, डर और दबाव के कारण पीड़िता कई बार कोर्ट की पेशियों में भी शामिल नहीं हो पाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।