नैरोबी, 29 मई (एपी) केन्या में एक आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रावास में आग लगने की घटना के बाद पुलिस ने आगजनी के संदेह में आठ छात्राओं को गिरफ्तार किया है। केन्या की पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के की इस घटना में 16 छात्राओं की मौत हो गई थी और बड़ी संख्या में अन्य छात्राएं झुलस गई थीं।
आगजनी के पीछे का मकसद अभी नहीं पता चल पाया है और जांच जारी है।
राष्ट्रीय पुलिस के एक विभाग आपराधिक जांच निदेशालय (डीसीआई) के अनुसार, इन छात्राओं को मध्य केन्या के उतुमिषी बालिका विद्यालय में संदिग्ध आगजनी की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
एपी संतोष दिलीप
दिलीप