ट्रंप जी7 की बैठक में शामिल होने के लिए फ्रांस रवाना

Ads

ट्रंप जी7 की बैठक में शामिल होने के लिए फ्रांस रवाना

  •  
  • Publish Date - June 15, 2026 / 07:57 PM IST,
    Updated On - June 15, 2026 / 07:57 PM IST

इविन लेस बेंस(फ्रांस), 15 जून (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सोमवार को फ्रांस रवाना हुए, जहां वह दुनिया के प्रमुख औद्योगिक देशों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

ट्रंप ने रवाना होने से पहले ईरान के साथ शांति समझौते के मसौदे पर सहमति की घोषणा की जिससे पश्चिम एशिया में करीब 107 दिनों से जारी युद्ध समाप्त हो जाएगा।

राष्ट्रपति सोमवार को इविन-लेस-बेंस पहुंचेंगे, जहां वह जी7 नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। इन नेताओं में कुछ नेता ऐसे भी हैं जो ईरान युद्ध में अमेरिका की रणनीति के विरोधी रहे हैं।

सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले किसी समझौते पर सहमति बनने की स्थिति में ट्रंप के लिए जी7 का माहौल बदल सकता है। युद्ध शुरू होने से पहले सलाह-मशविरा न करने की वजह से फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर, जर्मनी के चांसलर फ़्रेडरिक मर्ज़ और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ उनके मतभेद रहे हैं।

इस बीच, ट्रंप ने नाटो के सदस्य चार यूरोपीय देशों के नेताओं की आलोचना की, क्योंकि उन्होंने इस टकराव में अमेरिका का समर्थन नहीं किया।

व्हाइट हाउस का कहना है कि उम्मीद है कि ट्रंप नेताओं के साथ होर्मुज़ जलडमरूमध्य से बारूदी सुरंगें हटाने के बारे में चर्चा करेंगे।

मैक्रों ने सोमवार को कहा कि फ्रांस मदद के लिए उस इलाके में बारूदी सुरंगे हटाने वाले जहाज़ों समेत अन्य संसाधन ‘‘बहुत तेजी से’’ तैनात करने को तैयार है।

एपी धीरज सुभाष

सुभाष