Appy Raja Passes Away: छत्तीसगढ़ के पहले रैपर एप्पी राजा का निधन, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Ads

छत्तीसगढ़िया रैपर एप्पी राजा का निधन, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस, Chhattisgarhi Rapper Appi Raja passes away

  •  
  • Publish Date - June 15, 2026 / 06:18 PM IST,
    Updated On - June 16, 2026 / 12:14 AM IST

Appy Raja Passes Away. Image Source- IBC24

भानुप्रतापपुरः Appy Raja Passes Away: छत्तीसगढ़ के मशहूर रैपर एप्पी राजा का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से संगीत जगत और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार एप्पी राजा लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज रायपुर एम्स में चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके प्रशंसकों, मित्रों और कला जगत से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Appy Raja Passes Away: बता दें कि एप्पी राजा ने अपने गीतों और रैप शैली के माध्यम से युवाओं के बीच विशेष पहचान बनाई थी। छत्तीसगढ़ी संगीत को नए अंदाज में प्रस्तुत करने के कारण वे प्रदेश ही नहीं बल्कि बाहर भी लोकप्रिय हुए थे। सोशल मीडिया पर भी उनके बड़ी संख्या में प्रशंसक थे।