Sanchita Ugale Suicide Case/Image Credit: X Handle
Sanchita Ugale Suicide Case: मुंबई: टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में अपने घर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय संचिता का शव रविवार शाम नालासोपारा स्थित उनके घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि घटना के समय संचिता घर में अकेली थीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई संदिग्ध वस्तु या सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
संचिता उगले की आत्महत्या के बाद से उनके और को-एक्टर उज्जवल शर्मा के अफेयर की खबरें सामने आ रही थी। हालांकि इनपर एक्टर ने तुरंत सफाई दी और इसे गलत बताया। उज्ज्वल ने कहा- हमारे अफेयर की खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। हम कभी रिलेशनशिप में नहीं थे। दरअसल, वो किसी और को डेट कर रही थी और बताया जाता है कि उसी के साथ रह भी रही थी। (Sanchita Ugale Suicide Case) मेरी उससे काफी समय से बात नहीं हुई है, करीब दो से ढाई महीने हो गए हैं। फिलहाल मैं अपने होमटाउन में हूं और लंबे समय से उसके संपर्क में भी नहीं था।
Sanchita Ugale Suicide Case: उज्जवल ने आगे कहा- वो अपने एक्स-बॉयफ्रेंड की वजह से काफी मुश्किल दौर से गुजर रही थी और मदद भी ले रही थी। प्रोडक्शन हाउस ने भी उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए इलाज और जरूरी सहायता दिलाने में मदद की थी। जो कुछ भी हुआ है, वो बेहद दुखद और चौंकाने वाला है. मुझे भी इसकी जानकारी थोड़ी देर पहले ही मिली।
इस बीच, ‘साजन घर’ के एक्टर उत्कर्ष कोहली ने अपना दुख जाहिर करते हुए कहा- मुझे इस बारे में एक दोस्त से पता चला। (Sanchita Ugale Suicide Case) ये सब बहुत अचानक हुआ है। यकीन करना मुश्किल है और यह बेहद दुखद है।
Sanchita Ugale Suicide Case: संचिता के साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए उन्होंने कहा- वो बहुत खुशमिजाज और प्रोफेशनल लड़की थी। वो काफी छोटी उम्र की थी, इसलिए हमारी ज्यादा गहरी दोस्ती नहीं हो पाई। वो कुछ निजी परेशानियों से गुजर रही थी, लेकिन मैं इतना करीब नहीं था कि उनसे उन बातों पर चर्चा कर पाता। ये सच में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। संचिता कुमकुम भाग्य, साजन घर जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी थीं. वो विक्की कौशल की फिल्म छावा में भी नजर आई थीं।
इन्हे भी पढ़ें-