ईरान के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्थायी आदेश छोड़ रखा है: ट्रंप

ईरान के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्थायी आदेश छोड़ रखा है: ट्रंप

ईरान के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्थायी आदेश छोड़ रखा है: ट्रंप
Modified Date: July 11, 2026 / 11:29 pm IST
Published Date: July 11, 2026 11:29 pm IST

वाशिंगटन, 11 जुलाई (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी सेना के लिए पहले से ऐसे स्थायी आदेश छोड़ रखे हैं, जिनके तहत अगर तेहरान उन्हें मारने की धमकियों को अंजाम देता है, तो ईरान को ‘उस स्तर तक तबाह किया जाएगा, जैसा उसने पहले कभी नहीं देखा हो’।

ट्रंप की अनुपस्थिति में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस तत्काल प्रभाव से सेना के सर्वोच्च कमांडर बन जाएंगे और किसी भी जवाबी कार्रवाई का अधिकार उनके पास होगा।

शनिवार को व्हाइट हाउस ने इस सवाल का तुरंत जवाब नहीं दिया कि यदि ट्रंप की हत्या हो जाती है, तो उनके सैन्य आदेशों का क्या होगा।

‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने इस सप्ताह खबर दी थी कि इजराइल ने अमेरिकी अधिकारियों को ट्रंप की हत्या की ईरान की नई साजिशों के बारे में सतर्क किया है।

व्हाइट हाउस ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है, लेकिन ट्रंप ने इस सप्ताह तुर्किये में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान अपनी टिप्पणियों में ऐसी धमकियों का संकेत दिया। उन्होंने कहा, ‘‘वे अमेरिका के नेता-यानी मुझे- खत्म करना चाहते हैं।’’

एपी

देवेंद्र शोभना

शोभना


लेखक के बारे में