सऊदी अरब की रक्षा के लिए ‘किसी भी हद तक’ जाएगा पाकिस्तान: सेना प्रवक्ता
सऊदी अरब की रक्षा के लिए 'किसी भी हद तक' जाएगा पाकिस्तान: सेना प्रवक्ता
(सज्जाद हुसैन)
इस्लामाबाद, 18 सितंबर (भाषा) पाकिस्तान के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि सऊदी अरब की रक्षा के लिए इस्लामाबाद ‘किसी भी हद तक’ जाएगा और खाड़ी देश की सुरक्षा के प्रति इस्लामाबाद की प्रतिबद्धता ‘बिना किसी शर्त के’ है।
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने बृहस्पतिवार को ‘अरब न्यूज’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘पाकिस्तान कूटनीतिक और भौतिक दोनों रूप से सऊदी अरब के साम्राज्य के साथ पूरी तरह खड़ा है। मैं यहां ‘भौतिक’ शब्द पर जोर देना चाहूंगा।’
शरीफ ने कहा, ‘हम किसी भी हद तक जाएंगे… किसी भी हद तक, जैसा कि हमारे सऊदी भाइयों ने कहा है और जिसकी जरूरत है।’
चौधरी का यह बयान ऐसे समय आया है जब सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच तनाव बढ़ रहा है। हूती विद्रोहियों ने हाल के दिनों में सऊदी अरब के ठिकानों पर हमले किए हैं और लाल सागर में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर नियंत्रण स्थापित किया है।
पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने पिछले महीने मक्का संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत तीनों देशों में से किसी एक पर सशस्त्र हमला सभी देशों पर हमला माना जाएगा।
भाषा
शुभम नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


