अमेरिका के नवाजो नेशन में बाढ़ से सात वर्षीय बच्ची समेत तीन लोगों की मौत

अमेरिका के नवाजो नेशन में बाढ़ से सात वर्षीय बच्ची समेत तीन लोगों की मौत

अमेरिका के नवाजो नेशन में बाढ़ से सात वर्षीय बच्ची समेत तीन लोगों की मौत
Modified Date: September 19, 2026 / 08:46 am IST
Published Date: September 19, 2026 8:46 am IST

अल्बुकर्क (अमेरिका), 19 सितंबर (एपी) अमेरिका में नवाजो मूल अमेरिकी समुदाय के स्वशासित क्षेत्र नवाजो नेशन में बाढ़ के कारण सात वर्षीय एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि परिवार की तीन पीढ़ियों के सदस्य बच्ची के आठवें जन्मदिन की तैयारी के लिए सामान लेकर घर लौट रहे थे, तभी भारी बारिश के बीच उनका वाहन कीचड़ में फंस गया।

उन्होंने बताया कि कलिसी बेगे ने पैदल घर जाने का फैसला किया था जबकि उनकी मां और सात वर्षीय बेटी वहीं रुक गईं। उन्होंने बताया कि पानी का स्तर तेजी से बढ़ा और कुछ ही देर में कलिसी बेगे की मां और उनकी बेटी तथा मदद के लिए आई उनकी एक दोस्त बरसाती नाले को पार करने की कोशिश की।

अधिकारियों ने बताया कि इसी दौरान बाढ़ के पानी में वे बह गए।

परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को बताया कि कलिसी बेगे की मां एल्सी बेगे, उसकी बेटी लूसी एलिसन माइक और बेगे की सबसे करीबी दोस्त डोरा फ्रैंकलिन की मंगलवार को न्यू मैक्सिको के न्यूकॉम्ब के पास आई बाढ़ में मौत हो गई। न्यूकॉम्ब में करीब 400 लोग रहते हैं।

नवाजो नेशन के विभिन्न हिस्सों में इस सप्ताह अचानक आई बाढ़ से सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है और लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है।

नवाजो नेशन में बाढ़ के मद्देनजर शुक्रवार को आपात स्थिति की घोषणा की गई।

एपी सिम्मी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में