तुक्रिये : छह लोगों को जिंदा बचाया, भूकंप में मरने वालों की संख्या में वृद्धि

तुक्रिये : छह लोगों को जिंदा बचाया, भूकंप में मरने वालों की संख्या में वृद्धि

तुक्रिये : छह लोगों को जिंदा बचाया, भूकंप में मरने वालों की संख्या में वृद्धि
Modified Date: February 10, 2023 / 04:09 pm IST
Published Date: February 10, 2023 4:09 pm IST

कहरामनमारस (तुर्किये), 10 फरवरी (एपी) तुर्किये के इस्केंडरन में बचावक्रमियों ने मलबे के नीचे 101 घंटे तक दबे रहे छह लोगों को शुक्रवार सुबह जिंदा निकाल लिया ।

एक खोज और बचावकर्मी मूरत बेगुल ने बताया कि इन छह लोगों को ध्वस्त इमारत के भीतर बची एक छोटी सी जगह में एक साथ रहने से जीवित बच पाने में मदद मिली। सभी छह लोग रिश्तेदार हैं।

शुक्रवार तड़के तुर्किये में एक ढही हुई इमारत के मलबे के नीचे से एक किशोर को निकालने पर परिजनों ने खुशी मनाई। वहीं, विनाशकारी भूकंप के चार दिन बाद मौतों की संख्या 20,000 से अधिक हो गई और कई लोगों के जीवित बचे होने की उम्मीद खत्म हो रही है।

दक्षिणपूर्वी तुर्किये और सीरिया में सोमवार को तड़के 7.8 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे जिससे कई इमारतें ढह गई थीं

युद्धग्रस्त सीरिया में सीमा के दूसरी ओर 3,300 से अधिक लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिससे मृतकों की कुल संख्या 21,600 से अधिक हो गई है।

(एपी) जितेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में