एथेंस के निकट जंगल की आग को काबू करते समय दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर
एथेंस के निकट जंगल की आग को काबू करते समय दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर
मेगारा (यूनान), दो अगस्त (एपी) यूनान में एथेंस के पश्चिम में पोर्टो जर्मेनो क्षेत्र में तेज हवाओं के कारण फैली जंगल की आग को काबू में करने के दौरान दो अग्निशमन हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए।
फुटेज में देखा जा सकता है कि इनमें से एक विमान जमीन पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
ग्रीक अग्निशमन विभाग ने बताया कि प्रत्येक हेलीकॉप्टर में दो-दो लोगों का चालक दल सवार था।
विभाग ने बताया कि तलाशी और बचाव अभियान जारी है।
अधिकारियों ने चालक दल की स्थिति के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं दी।
एथेंस के आसपास के क्षेत्र पश्चिमी अटिका में आग की लपटें फैल गईं, जिससे बस्तियों और मेगारा के बाहर स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र को खतरा पैदा हो गया।
फ्रांस और स्पेन में लगी आग के कारण लगभग तीन लाख से अधिक लोगों को अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा।
फ्रांस में बोर्दो के पास जंगल में लगी भीषण आग पर रविवार को नियंत्रण पा लिया गया, हालांकि यह अब भी पूरी तरह बुझ नहीं पाई है। इस वनाग्नि ने पेरिस के क्षेत्रफल से चार गुना बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 2,24,000 लाख लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।
गिरोंद क्षेत्र में लगी आग ने महज 10 दिनों में करीब 420 वर्ग किलोमीटर इलाके को जला दिया। अधिकारियों ने सप्ताहांत में घोषणा की थी कि आग का फैलना अब रुक गया है।
गिरोंद क्षेत्र के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आग को निर्धारित दायरे में सीमित कर दिया गया है और वह आगे नहीं फैल रही है।
एपी
देवेंद्र नरेश
नरेश

Facebook


