उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में शांति रैली के दौरान हुए विस्फोट में सात लोगों की मौत

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में शांति रैली के दौरान हुए विस्फोट में सात लोगों की मौत

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में शांति रैली के दौरान हुए विस्फोट में सात लोगों की मौत
Modified Date: August 2, 2026 / 08:35 pm IST
Published Date: August 2, 2026 8:35 pm IST

पेशावर, दो अगस्त (भाषा) उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक शांति रैली के दौरान हुए विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जिले के अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट स्वात जिले के कबाल कस्बे में स्वात शांति रैली के दौरान हुआ।

स्वात पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, कम से कम सात लोगों की मौत हुई है जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

सूत्रों ने बताया कि यह विस्फोट आत्मघाती हमले जैसा प्रतीत हो रहा है। हालांकि इसकी तत्काल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्वात शांति रैली का आयोजन स्वात अमन जिरगा (स्थानीय जनजातीय परिषद) की ओर से किया गया था।

रैली में शामिल लोगों ने नारे लगाए और इलाके में शांति की मांग की।

क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा स्थिति बिगड़ी है।

अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल ने घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया जबकि पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में