मध्य चीन के अपार्टमेंट में लगी आग, चार लोगों की मौत

मध्य चीन के अपार्टमेंट में लगी आग, चार लोगों की मौत

मध्य चीन के अपार्टमेंट में लगी आग, चार लोगों की मौत
Modified Date: August 2, 2026 / 08:58 pm IST
Published Date: August 2, 2026 8:58 pm IST

बीजिंग, दो अगस्त (भाषा) मध्य चीन के हुनान प्रांत की राजधानी चांग्शा में एक अपार्टमेंट इमारत में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। स्थानीय अग्निशमन अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, आग शनिवार तड़के तीन बजकर 54 मिनट पर लगी।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, दमकलकर्मियों ने ऊंची आवासीय इमारत में फंसे छह लोगों को बचाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इनमें से चार लोगों की बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य का इलाज जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में