पाकिस्तान में दो भारतीय अधिकारी गिरफ्तार, राहगीर पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप, विदेश मंत्रालय ने जताया एतराज

पाकिस्तान में दो भारतीय अधिकारी गिरफ्तार, राहगीर पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप, विदेश मंत्रालय ने जताया एतराज

पाकिस्तान में दो भारतीय अधिकारी गिरफ्तार, राहगीर पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप, विदेश मंत्रालय ने जताया एतराज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: June 15, 2020 2:53 pm IST

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में पुलिस ने भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी मीडिया की माने तो दोनों अधिकारियों को हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों ने एक राहगीर पर गाड़ी चढ़ा दी और वहां से भाग निकले। गिरफ्तार अधिकारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के हैं, जमानती आरोप पर दोनों ही जल्द रिहा हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग में काम करने वाले दो अफसर रहस्यम तरीके से लापता…

इस्लामाबाद में दोनों सीआईएसएफ अधिकारियों को पीटीवी चैनल पर दिखाया गया है, सूत्रों के मुताबिक, दु्र्घटना में एक राहगीर जख्मी हुआ है और हादसे के आरोप में दोनों अधिकारियों को इस्लामाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ​गिरफ्तारी पर भारत में विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के सीडीए को समन किया है, पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के समक्ष कड़ा ऐतराज जताया है।

ये भी पढ़ें: नेपाल की संसद ने भारतीय इलाकों को शामिल कर बनाए गए नए नक्शे को दी स…

 विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय अधिकारियों को किसी प्रकार प्रताड़ित न किया जाए, पाकिस्तान की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और राजनयिक तरीके से इसका समाधान निकाला जाए। पाकिस्तान से कहा गया है कि दोनों अधिकारियों को आधिकारिक वाहन में बिठाकर जितनी जल्द हो सके भारतीय उच्चायोग पहुचाया जाए।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में फिर बिगड़ा माहौल, पुलिस ने एक और अश्वेत युवक को गोली मारी

बता दें कि गिरफ्तार भारतीय अधिकारियों का भारत से अभी तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है, यहां तक कि दोनों अधिकारियों का पाकिस्तान के कार्यकारी उच्चायुक्त से भी कोई संपर्क नहीं हो पाया है। हालांकि पाकिस्तानी मीडिया से उपरोक्त खबरें आ रही हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com