जॉर्जिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट समेत भारतीय मूल के दो लोगों की मौत: खबर

जॉर्जिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट समेत भारतीय मूल के दो लोगों की मौत: खबर

जॉर्जिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट समेत भारतीय मूल के दो लोगों की मौत: खबर
Modified Date: June 1, 2026 / 11:30 pm IST
Published Date: June 1, 2026 11:30 pm IST

न्यूयार्क, एक जून (भाषा) जॉर्जिया में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में नवविवाहित दूल्हे समेत भारतीय मूल के दो व्यक्तियों की दुखद मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

एक समाचार पोर्टल के अनुसार, डेव फिजी और उनकी नवविवाहिता पत्नी जेस्नी शुक्रवार शाम विवाह समारोह के बाद हेलीकॉप्टर में सवार होकर डीकैल्ब-पीचट्री हवाई अड्डे जा रहे थे। हेलीकॉप्टर का संचालन पायलट निखिल नरगुंडकर कर रहे थे।

हालांकि, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद खराब मौसम के बीच हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस हादसे में 26 वर्षीय डेव फिजी और पायलट निखिल नरगुंडकर की मौत हो गई। दुर्घटना डॉसनविल स्थित विवाह स्थल के निकट हुई।

वहीं, 25 वर्षीय जेस्नी इस हादसे में घायल हो गईं और उसका अटलांटा के एक स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

भाषा

राखी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में