रूस-यूक्रेन शांति वार्ता से पहले ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता से पहले ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता से पहले ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत
Modified Date: February 14, 2026 / 08:18 pm IST
Published Date: February 14, 2026 8:18 pm IST

कीव, 14 फरवरी (एपी) ड्रोन हमलों में यूक्रेन में एक व्यक्ति और रूस में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई है। युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से अगले सप्ताह होने वाली शांति वार्ता से पहले ये हमले हुए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने बताया कि काला सागर के बंदरगाह शहर ओडेसा में एक रूसी ड्रोन ने आवासीय भवन को निशाना बनाया, जिससे एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

रूस के सीमावर्ती ब्रायंस्क क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज ने बताया कि एक कार पर हुए यूक्रेनी ड्रोन हमले में एक नागरिक की मौत हो गई।

इसी बीच, रूस और यूक्रेन के दूतों के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में वार्ता का एक और दौर अगले सप्ताह जिनेवा में होगा।

रूसी समाचार एजेंसियों द्वारा जारी एक बयान में ‘क्रेमलिन’ (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि वार्ता मंगलवार और बुधवार को होगी।

एपी शफीक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में