उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में बम विस्फोट, एक बच्चे समेत दो की मौत

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में बम विस्फोट, एक बच्चे समेत दो की मौत

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में बम विस्फोट, एक बच्चे समेत दो की मौत
Modified Date: February 16, 2026 / 02:42 pm IST
Published Date: February 16, 2026 2:42 pm IST

पेशावर, 16 फरवरी (भाषा) उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सोमवार को एक पुलिस थाने के पास हुए बम विस्फोट में एक बच्चे सहित कम से कम दो लोगों की मौत हो गई तथा 16 अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

उत्तरी वजीरिस्तान की सीमा से सटे बन्नू जिले के मेरियन पुलिस थाने के बाहर खड़े एक ऑटो रिक्शा में रखी विस्फोटक सामग्री में जोरदार धमाका हुआ।

पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए बन्नू जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया।

इस धमाके से आसपास के इलाकों में दहशत और डर का माहौल पैदा हो गया है।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस टुकड़ियों को भेजा गया है, इलाके की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है तथा पुलिस घटना की जांच कर रही है।

भाषा प्रचेता मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में