मॉरिटानिया की दो सांसदों को राष्ट्रपति का अपमान करने के जुर्म में चार साल कारावास की सजा

मॉरिटानिया की दो सांसदों को राष्ट्रपति का अपमान करने के जुर्म में चार साल कारावास की सजा

मॉरिटानिया की दो सांसदों को राष्ट्रपति का अपमान करने के जुर्म में चार साल कारावास की सजा
Modified Date: May 5, 2026 / 11:58 am IST
Published Date: May 5, 2026 11:58 am IST

नोवाक्शोत (मॉरिटानिया), पांच मई (एपी) मॉरिटानिया में राष्ट्रपति का अपमान करने और उनपर नस्लीय भेदभाव करने के आरोप लगाने के बाद विपक्षी दल की दो महिला सांसदों को चार साल कारावास की सजा सुनाई गई। उनके अधिवक्ताओं ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को यह जानकारी दी

पश्चिम अफ्रीकी देश मॉरिटानिया लंबे समय से मानवाधिकारों के हनन और गुलामी की निरंतरता के लिए आलोचना का शिकार रहा है।

सांसद मरियम शेख डिएंग और गामौ अचौर ने पिछले महीने राष्ट्रपति मोहम्मद औलद ग़ज़ौनी की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस पोस्ट के बाद सांसदों पर ‘‘सरकारी प्रतीकों पर हमला करने’’ और ‘‘सार्वजनिक सुरक्षा को कमजोर करने के उद्देश्य से सभाएं बुलाने’’ का आरोप लगाया गया था।

दोनों सांसदों ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट के जरिए ग़ज़ौनी को हटाने की मांग की थी और अरब-बहुल न्याय प्रणाली पर अश्वेत नागरिकों तथा गुलामों के वंशजों के साथ दूसरे दर्जे के नागरिकों जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

सांसदों के अधिवक्ताओं – मोहम्मद औल्द अहमद मिस्के, याघौब औल्द सैफ और मुक्तार औल्द एली – ने एपी से राजधानी नोवाक्शोत की आपराधिक अदालत में आए मुकदमे के फैसले की पुष्टि की। सरकार ने इस फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

एपी यासिर मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में