HIGHLIGHTS
- दो सांसदों को घर में घुसकर मारी गई गोली, एक की पत्नी भी घायल।
- हमलावर खुद को पुलिस वाला बताकर घर में घुसा।
- गवर्नर ने पुष्टि की – हमला "लक्षित" था, जांच अभी जारी है।
ब्रुकलिन: Two MPs were shot inside the house अमेरिका के मिनेसोटा प्रांत के दो जनप्रतिनिधियों को शनिवार तड़के उनके घरों में गोली मारी गई। यह जानकारी चैम्पलिन शहर के मेयर ने दी। चैम्पलिन के मेयर रयान सबास ने कहा कि प्रांतीय सीनेटर जॉन हॉफमैन और प्रांतीय प्रतिनिधि मेलिसा हॉर्टमैन को गोली मारी गई तथा हॉफमैन की पत्नी को भी गोली मारी गई।
Read More : Mami Bhanja Love Story: 30 साल की मामी को लेकर फरार हो गया 22 साल का भांजा, इस बहाने घर से निकली थी महिला, सालों से था दोनों का चक्कर
Two MPs were shot inside the house मामले के बारे में अवगत एक व्यक्ति ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि संदिग्ध व्यक्ति स्वयं को कानून प्रवर्तन अधिकारी बता रहा था। व्यक्ति ने कहा कि जांचकर्ता अभी भी हमले के मकसद का पता लगाने पर काम कर रहे हैं और जांच अभी शुरुआती चरण में है। गवर्नर टिम वाल्ज ने कहा कि गोलीबारी लक्षित थी।
घटना कब और कहां हुई?
यह घटना शनिवार तड़के अमेरिका के मिनेसोटा प्रांत के चैम्पलिन शहर में हुई।
किन लोगों पर हमला हुआ है?
प्रांतीय सीनेटर जॉन हॉफमैन, प्रतिनिधि मेलिसा हॉर्टमैन और हॉफमैन की पत्नी को गोली लगी है।
हमलावर कौन था?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावर ने खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बताया था। उसकी पहचान की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
क्या यह हमला किसी साजिश का हिस्सा है?
गवर्नर टिम वाल्ज के अनुसार हमला लक्षित था, लेकिन साजिश से संबंधित जांच अभी जारी है।
क्या कोई गिरफ्तारी हुई है?
अब तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच एजेंसियां मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।