वेस्ट बैंक में इज़राइली सेना की छापेमारी में दो फलस्तीनियों की मौत

वेस्ट बैंक में इज़राइली सेना की छापेमारी में दो फलस्तीनियों की मौत

वेस्ट बैंक में इज़राइली सेना की छापेमारी में दो फलस्तीनियों की मौत
Modified Date: April 3, 2023 / 02:13 pm IST
Published Date: April 3, 2023 2:13 pm IST

यरुशलम, तीन अप्रैल (एपी) इज़राइली सैनिकों ने कब्जाए गए वेस्ट बैंक के नाबलस शहर में सोमवार को छापेमारी के दौरान दो फलस्तीनियों को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

इज़राइली सेना ने कहा है कि सैनिकों ने एक बंदूकधारी की मदद करने के शक में दो लोगों को गिरफ्तार किया था जिन्होंने वेस्ट बैंक के हुव्वारा शहर में पिछले महीने दो सैनिकों को गोली मार दी थी।

सेना ने कहा कि छापेमारी के दौरान सैनिकों पर गोलीबारी की गई तथा उन्होंने भी जवाब में गोली चलाई। सेना ने इस गोलीबारी में दो फलस्तीनियों के मारे जाने की पुष्टि की।

अमेरिका ने मुसलमानों के पवित्र महीने रमज़ान के दौरान तनाव कम करने के लिए इज़राइल, जॉर्डन, मिस्र और फलस्तीनियों के बीच बातचीत कराने की कोशिश की है।

इज़राइल ने 1967 के पश्चिम एशिया युद्ध के दौरान वेस्ट बैंक, पूर्वी यरुशलम और गाज़ा पट्टी पर कब्जा कर लिया था।

एपी नोमान मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में