संयंत्र में रासायनिक स्राव से दो लोगों की मौत, 19 अन्य लोग अस्पताल में भर्ती: अधिकारी

संयंत्र में रासायनिक स्राव से दो लोगों की मौत, 19 अन्य लोग अस्पताल में भर्ती: अधिकारी

संयंत्र में रासायनिक स्राव से दो लोगों की मौत, 19 अन्य लोग अस्पताल में भर्ती: अधिकारी
Modified Date: April 23, 2026 / 12:48 am IST
Published Date: April 23, 2026 12:48 am IST

वर्जिनिया, 22 अप्रैल (एपी) अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया स्थित एक संयंत्र में रासायनिक स्राव के कारण दो लोगों की मौत हो गई जबकि 19 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कनावा काउंटी आयोग के आपातकालीन प्रबंधन निदेशक सीडब्ल्यू सिगमैन ने बताया कि यह स्राव इंस्टीट्यूट स्थित सिल्वर रिकवरी कंपनी कैटलिस्ट रिफाइनर्स संयंत्र में उस समय हुआ, जब कर्मचारी संयंत्र के कम से कम एक हिस्से को बंद करने की तैयारी कर रहे थे।

सिगमैन ने बताया कि संयंत्र में नाइट्रिक एसिड और एक अन्य पदार्थ के बीच रासायनिक गैस की प्रतिक्रिया हुई।

उन्होंने बताया कि इस प्रतिक्रिया के कारण ‘रसायनों की तीव्र प्रतिक्रिया हुई और वे तुरंत ही अत्यधिक प्रतिक्रियाशील हो गए’।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों में स्राव की घटना में मदद के लिए पहुंचे सात एम्बुलेंसकर्मी भी शामिल थे।

एपी जितेंद्र रंजन

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में