पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की हत्या, आतंकियों ने अपहरण के बाद उतारा मौत के घाट

पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की हत्या, आतंकियों ने अपहरण के बाद उतारा मौत के घाट! Two people including policeman killed

पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की हत्या, आतंकियों ने अपहरण के बाद उतारा मौत के घाट

The city president of Mallanwa, Uttar Pradesh, died in a car collision with a container.

Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: August 30, 2022 3:27 pm IST

पेशावर: policeman killed पाकिस्तान के अशांत उत्तर- पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक पुलिसकर्मी और दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना तब हुई जब कुछ हथियारबंद हमलावरों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ओरकज़ई कबायली जिले में एक निर्माणाधीन पुलिस थाने की इमारत से एक पुलिसकर्मी और दो मजदूरों का अपहरण कर लिया। इसके बाद हमलावरों ने कुछ दूर ले जा कर तीनों की गोली मार कर हत्या कर दी।

Read More: इस शख्स ने अपनी बेगम की याद में बनवाया प्यार का महल, हूबहू दिखता है ताजमहल जैसा 

policeman killed पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “निर्माणाधीन पुलिस थाने से कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा तीन लोगों का अपहरण कर लिया गया, इसके बाद गोलियों से छलनी उनके शव थाने परिसर से कुछ ही दूरी पर पाए गए।” उन्होंने कहा कि बाद में पुलिस की एक विशेष टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी की गई। पुलिस ने इलाके में घर-घर जाकर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।’’

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।