ईरान के साथ तनाव के बीच सऊदी में नए बेस बनाने की संभावना तलाश रहा अमेरिका

Ads

ईरान के साथ तनाव के बीच सऊदी में नए बेस बनाने की संभावना तलाश रहा अमेरिका

  •  
  • Publish Date - January 26, 2021 / 12:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

दुबई, 26 जनवरी (एपी) ईरान के साथ बढ़ते हुए तनाव के बीच अमेरिकी सेना लाल सागर में सऊदी अरब स्थित एक बंदरगाह तथा दो अतिरिक्त एयरफील्ड के इस्तेमाल की संभावनाओं पर विचार कर रही है।

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सेना ने इसे भविष्य में आपात स्थिति के लिए तैयार रहने की योजना के तौर पर पेश किया है और कहा कि उसने सऊदी अरब के यांबु स्थित बंदरगाह पर कार्गो उतारने और चढ़ाने के कार्य का परीक्षण किया है।

यांबु के अलावा लाल सागर के तट पर स्थित तबूक और तैफ एयरबेस के इस्तेमाल से अमेरिकी सेना को महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर कई विकल्प मिल जाएंगे जिससे ईरान के समर्थन वाले यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों से निपटा जा सकेगा।

यह घोषणा ऐसे समय की गई है जब सऊदी-अमेरिकी संबंध 2018 तनावपूर्ण चल रहे हैं और यमन में सऊदी युद्ध लड़ रहा है।

अमेरिकी नौसेना की मध्य कमान के प्रवक्ता कप्तान बिल अर्बन ने कहा कि एक साल से स्थान का परीक्षण किया जा रहा है।

एपी

यश माधव

माधव