अमेरिका के शिकागो में पार्टी के दौरान गोलीबारी: दो लोगों की मौत, 13 अन्य घायल

अमेरिका के शिकागो में पार्टी के दौरान गोलीबारी: दो लोगों की मौत, 13 अन्य घायल

अमेरिका के शिकागो में पार्टी के दौरान गोलीबारी: दो लोगों की मौत, 13 अन्य घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: March 14, 2021 7:15 pm IST

शिकागो (अमेरिका), 14 मार्च (एपी) शिकागो के साउथ साइड में रविवार तड़के एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता जोस जारा ने एक बयान में कहा, ‘‘यह घटना सुबह करीब चार बजकर 40 मिनट पर हुई। जिन लोगों को गोली लगी, उनकी उम्र 20 से 44 वर्ष के बीच है।’’

जारा ने घटना का और विवरण नहीं दिया है। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि हमलावर एक था या ज्यादा, या गोलीबारी की वजह क्या थी?

दमकल विभाग के प्रवक्ता लैरी मेरिट ने शिकागो सन-टाइम्स से कहा कि घायलों में से सात की हालत गंभीर है।

एपी

कृष्ण मानसी

मानसी


लेखक के बारे में