Uganda Army Chief News: ‘एक खूबसूरत महिला और एक अरब डॉलर मुझे सौंपे’.. इस देश के सेना प्रमुख ने तुर्की के सामने रखी अजीबोगरीब डिमांड, नहीं मानने पर दी ये चेतावनी

Uganda Army Chief News: युगांडा के सेना प्रमुख जनरल मुहूजी काइनेरुगाबा ने तुर्की के सामने दो ऐसी मांगे रखी है।

Uganda Army Chief News: ‘एक खूबसूरत महिला और एक अरब डॉलर मुझे सौंपे’.. इस देश के सेना प्रमुख ने तुर्की के सामने रखी अजीबोगरीब डिमांड, नहीं मानने पर दी ये चेतावनी

Uganda Army Chief News/Image Credit: X Handle

Modified Date: April 12, 2026 / 04:50 pm IST
Published Date: April 12, 2026 4:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • युगांडा के सेना प्रमुख जनरल मुहूजी काइनेरुगाबा ने तुर्की के सामने दो ऐसी मांगे रखी है।
  • काइनेरुगाबा ने तुर्की से एक अरब डॉलर और देश की सबसे खूबसूरत महिला की डिमांड की है।
  • प्रमुख जनरल मुहूजी काइनेरुगाबा की दूसरी मांग की काफी ज्यादा आलोचना की जा रही है।

Uganda Army Chief News: कंपाला/अंकारा: युगांडा के सेना प्रमुख जनरल मुहूजी काइनेरुगाबा ने तुर्की के सामने दो ऐसी मांगे रखी है, जिसे जानकर हर कोई हैरान हो गया है। इन मांगों के सामने आने के बाद से ही हर तरफ चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, काइनेरुगाबा की पहली मांग है तुर्की उन्हें एक अरब डॉलर दे। उन्होंने कहा कि, यह मांग सोमालिया में इस्लामी आतंकवादियों से लड़ने में युगांडा के लंबे समय से चले आ रहे सैन्य योगदान के लिए है। वहीं काइनेरुगाबा ने दूसरी मांग ये की है कि तुर्की देश की सबसे सुंदर लड़की उन्हें सौंपी जाए। मुहूजी काइनेरुगाबा ने कहा कि, तुर्की अपने देश की सबसे खूबसूरत महिला को उन्हें सौंपे जिससे वो शादी करेंगे।

मुहूजी काइनेरुगाबा की हो रही आलोचना

युगांडा के सेना प्रमुख जनरल मुहूजी काइनेरुगाबा की दूसरी मांग की काफी ज्यादा आलोचना की जा रही है। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, ये पहली बार नहीं है जब मुहूजी काइनेरुगाबा ने ऐसी अजीबोगरीब मांग की हो। इससे पहले वो 2022 में इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से शादी करने के बदले में इटली को 100 गायें देने की पेशकश की थी। (Uganda Army Chief News) उस घटना के कई वर्ष बीतने के बाद अब सेना प्रमुख काइनेरुगाबा ने सबसे खूबसूरत तुर्की महिला को अपनी पत्नी बनाने की मांग की है।

युगांडा के सेना प्रमुख ने तुर्की को दिया 30 दिन का समय

Uganda Army Chief News:  इतना ही नहीं जनरल मुहूजी काइनेरुगाबा ने 30 दिनों के भीतर उनकी मांग पूरी नहीं करने पर तुर्की को गंभीर कूटनीतिक परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर तुर्की 30 दिनों में उन्हें एक अरब डॉलर और देश की सबसे खूबसूरत लड़की नहीं देता है तो युगांडा की राजधानी कंपाला में तुर्की के दूतावास को बंद कर दिया जाएगा।

सोशल मीडिया एक्स पर शनिवार 11 अप्रैल को एक के बाद एक कई पोस्ट में युगांडा के रक्षा बलों के प्रमुख काइनेरुगाबा ने तुर्की पर सोमालिया में बुनियादी ढांचा सौदों से देश की राजधानी मोगादिशु में बंदरगाह और हवाई अड्डे के संचालन से लाभ कमाने का आरोप लगाया है। (Uganda Army Chief News) काइनेरुगाबा कहना है कि, युगांडा ने अफ्रीकी संघ मिशनों के माध्यम से लगभग दो दशकों तक अल-कायदा से जुड़े इस्लामी आतंकवादी समूह अल-शबाब के आतंकवादियों से लड़ने का भारी सुरक्षा बोझ उठाया है। काइनेरुगाबा की एक पोस्ट में लिखा है ‘तुर्की से मिलने वाले 1 अरब डॉलर के अलावा मुझे उस देश की सबसे खूबसूरत महिला अपनी पत्नी के तौर पर चाहिए!’

मुहूजी काइनेरुगाबा ने तुर्की को दी अंजाम भुगतने की चेतावनी

Uganda Army Chief News:  युगांडा के सेना प्रमुख जनरल मुहूजी काइनेरुगाबा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘अगर बात नहीं मानी गई तो कंपाला तुर्की एयरलाइंस को अपने हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने से रोक देगा और अंकारा के साथ सभी राजनयिक संबंध खत्म कर देगा।’ (Uganda Army Chief News) उन्होंने X पर लिखा “तुर्की के लिए यह बहुत सीधा-सादा मामला है… या तो वे हमें पैसे दें या मैं यहां उनका दूतावास बंद कर दूंगा। वे भी जवाब में तुर्की में हमारा दूतावास बंद कर सकते हैं। कोई दिक्कत नहीं।” उन्होंने चेतावनी दी “अगर तुर्की हमारी समस्याओं का समाधान नहीं करता है तो हम 30 दिनों के भीतर अपने राजनयिक संबंध तोड़ देंगे।”

कैनेरुगाबा ने तुर्की के साथ युगांडा के संबंधों को “गंभीर” स्थिति में बताया और कहा “एक्स पर होने वाले खेल-तमाशों को भूल जाइए। हम बहुत जल्द उनके साथ अपने राजनयिक संबंध खत्म कर देंगे। आखिर ऐसे दोस्त की किसे जरूरत है जो पीठ में छुरा घोंपता रहे?” इसके अलावा तुर्की को चिढ़ाने के लिए उन्होंने इजरायल को समर्थन देने की भी घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा “मैं पवित्र भूमि, यानी हमारे ईश्वर ईसा मसीह की धरती की रक्षा के लिए अपनी कमान में 1,00,000 युगांडा के सैनिकों को इजरायल भेजने के लिए तैयार हूं।”

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.